पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक

वन विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को साहिबगंज महाविद्यालय के ननंद भवन में स्वच्छ गंगा मिशन सप्ताह के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त राजीव रंजन वन पदाधिकारी एम महालिगम प्राचार्य डा. सिकंदर प्रसाद यादव ने दीप जला कर किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने के लिए पौध रोपण आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि जीवन के लिए जल बहुत ही जरूरी है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। कहा कि जल स्त्रोत लगातार नीचे की ओर चला जा रहा है। जिस वजह से जल की किल्लत होने लगी है। यही स्थिति ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 09:51 AM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 06:44 AM (IST)
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक

साहिबगंज: वन विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में स्वच्छ गंगा मिशन सप्ताह के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त राजीव रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी एम. महालिगा, प्राचार्य डॉ. सिकंदर प्रसाद यादव ने किया। उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। जीवन के लिए जल बहुत जरूरी है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जल स्रोत लगातार नीचे की ओर चला जा रहा है। जिस वजह से जल की किल्लत होने लगी है। यही स्थिति बनी रही तो जल संकट जैसी गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी। पौधारोपण के साथ वर्षा जल का संचयन जरूरी हो गया है।

वन प्रमंडल पदाधिकारी एम. महालिगा ने कहा कि जीव -जंतुओं की सभी  प्रजातियां, ़फूड चेन के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि पर्यावरण संतुलन के लिए समाज के सभी व्यक्ति को  पर्यावरण संरक्षण के  विभिन्न आयामों के बारे में जागरूक करें।

प्राचार्य डॉ. सिकंदर प्रसाद यादव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष का होना अतिआवश्यक है। जितना अधिक वन होगा उतना ही वातावरण स्वच्छ होगा। मौके पर प्रो. रंजीत कुमार सिंह, पूर्व सिंडिकेट सदस्य धर्मेद्र कुमार, रेंजर राज कुमार आदि मौजूद थे।

उपायुक्त ने किया पौधरोपण

साहिबगंज: कार्यक्रम के बाद उपायुक्त राजीव रंजन, डीएफओ एम महालिगम ने साहिबगंज महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। महाविद्यालय परिसर में नीम, सखुआ, कटहल समेत अन्य तकरीबन एक दर्जन पौधा लगाया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। हर लोगों को कम से कम एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सिकंदर प्रसाद यादव , प्रो. रंजीत कुमार, रेंजर राम कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी