अब ओल्ड एज होम में रहेंगे असहाय वृद्ध

जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित होने वाले ओल्ड एज होम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन उपायुक्त संदीप ¨सह न ेकिया। मौके पर उपायुक्त व डीडीसी नैंसी सहाय ने आश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया। वहीं आश्रम का गैस जलाकर इसका शुभारंभ किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस ओल्ड एज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 06:59 PM (IST)
अब ओल्ड एज होम में रहेंगे असहाय वृद्ध
अब ओल्ड एज होम में रहेंगे असहाय वृद्ध

जासं, साहिबगंज : जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित होने वाले ओल्ड एज होम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन उपायुक्त संदीप ¨सह ने किया। मौके पर उपायुक्त व डीडीसी नैंसी सहाय ने आश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया। आश्रम का गैस जलाकर इसका शुभारंभ किया गया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस ओल्ड एज होम से गरीब-लाचार व असहाय वृद्धों को अब आश्रय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दरअसल इस 88 बेड वाले ओल्ड एज होम के निर्माण की मंजूरी सरकार ने वर्ष 2015 में ही दी थी। इसका निर्माण वर्ष 2017 में ही कर दिया गया था, लेकिन इसे शुरु नही किया जा सका था। अब ओल्ड एज होम के शुरू होने से ऐसे वृद्ध जो किसी ना किसी कारण से आश्रय से वंचित है, उन्हें यहां यह आश्रय मिल सकेगा।

chat bot
आपका साथी