अब पंचायत में ही बनेगा आधार कार्ड

अब पंचायत में ही बनेगा आधार कार्ड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 08:05 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 08:05 PM (IST)
अब पंचायत में ही बनेगा आधार कार्ड
अब पंचायत में ही बनेगा आधार कार्ड

अब पंचायत में ही बनेगा आधार कार्ड

संवाद सहयोगी, बरहड़वा (साहिबगंज) : बरहड़वा प्रखंड के हरिहरा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन मुखिया अहमद हुसैन ने फीता काटकर किया। कहा कि आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को यहां - वहां भटकना पड़ता था। बरहड़वा बैंक और डाकघर में लंबी लाइन लगती थी। पूरा दिन लग जाता था। अब पंचायत में ही आधार का काम शुरू हो रहा है, जिससे पंचायत के लोगों के साथ साथ आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा। केंद्र संचालक बच्चन कुमार साह ने कहा कि पंचायत सचिवालय में अब नियमित रूप से नए आधार कार्ड बनाना, आधार में सुधार और बायोमैट्रिक व डेमोग्राफिक अपडेट किया जाएगा। सेंटर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा। सीएससी से जुड़ी अन्य सभी आनलाइन सेवा भी उपलब्ध रहेगी। आधार सेवा केंद्र संचालक बच्चन कुमार साह ने मुख्य अतिथि मुखिया अहमद हुसैन को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत के उपमुखिया अब्दुल काबिज, वार्ड सदस्य इस्मत आलम, शीश मोहम्मद सहित सभी वार्ड सदस्य, फारोग अहसान, अफताब आलम, देवाशीष घोष, रबीउल इस्लाम, तस्लीम आलम, सोहेल अख्तर आदि थे।

chat bot
आपका साथी