होम क्वारंटाइन में गए सांसद विजय हांसदा

संवाद सहयोगी पतना (साहिबगंज) राजमहल सांसद विजय हांसदा भी होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:17 AM (IST)
होम क्वारंटाइन में गए सांसद विजय हांसदा
होम क्वारंटाइन में गए सांसद विजय हांसदा

संवाद सहयोगी, पतना (साहिबगंज) : राजमहल सांसद विजय हांसदा भी होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं विधायक मथुरा महतो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही साथ एहतियातन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपने आप को होम क्वारंटाइन कर लिया है। संक्रमण की आशंका को देखते हुए मैं भी होम क्वारंटाइन में जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड वासियों से निवेदन है कि अपनी सुरक्षा स्वयं करें। इस दौरान जो भी प्रोटोकॉल डॉक्टरों, डब्ल्यूएचओ एवं सरकार द्वारा निर्धारित किया गया उसका पालन करें। अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहना है। शारीरिक दूरी का पालन करना है तथा मास्क पहनना है। इस मुश्किल घड़ी में एक दूसरे का साथ दें। एक दूसरे के साथी बनें एक दूसरे का सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी