रेल राज्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, सिदो कान्हू के वंशजों से मिलने के लिए जाना था भोगनाडीह, कार्यक्रम रद

साहिबगंज में केंद्रीय रेल कोयला व माइंस राज्यमंत्री रावसाहब पाटील दानवे की तबीयत अचानक दोपहर को बिगड़ गई। वे मंगलवार की दोपहर सिदो कान्हू की प्रतिमा पर फूल माला पहनाने के लिए भोगनाडीह जाने वाले थे लेकिन तबीयत नासाज होने के कारण सभी कार्यक्रम को रद कर दिया गया है।

By Gautam OjhaEdited By: Publish:Tue, 20 Sep 2022 03:46 PM (IST) Updated:Tue, 20 Sep 2022 03:46 PM (IST)
रेल राज्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, सिदो कान्हू के वंशजों से मिलने के लिए जाना था भोगनाडीह, कार्यक्रम रद
केंद्रीय रेल, कोयला व माइंस राज्यमंत्री रावसाहब पाटील दानवे

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : केंद्रीय रेल, कोयला व माइंस राज्यमंत्री रावसाहब पाटील दानवे की तबीयत मंगलवार दोपहर बिगड़ गयी। इस वजह से उनका भोगनाडीह दौरा टल गया। मंत्री जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। रात में वे यहां से स्पेशल ट्रेन से पटना लौट जाएंगे। मंगलवार दोपहर उनका भोगनाडीह जाने का कार्यक्रम था। वहां वे सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके स्वजनों से मिलने वाले थे। दोपहर का खाना भी वहीं था लेकिन उनका वहां जाने का कार्यक्रम रद कर दिया गया।

इसके बाद भाजपा के जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी, बरहेट मंडल अध्यक्ष मनीष भारती, पतना मंडल अध्यक्ष पंकज ठाकुर, भोगनाडीह मंडल उपाध्यक्ष विभीषण ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिगंबर शाह, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योतिष हेंब्रम, सामाजिक कार्यकर्ता अजीत भगत उर्फ लालू भगत पंचकठिया स्थित शहीद स्थल पर पहुंचे और माल्यार्पण किया। क्षेत्र के विकास के लिए मन्नत मांगी। बरहेट में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी कार्यक्रम है।

chat bot
आपका साथी