क्वारंटाइन सेंटर से प्रवासी मजदूरों विदा किया घर

उधवा (साहिबगंज) प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 18 मई को विभिन्न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 04:47 PM (IST)
क्वारंटाइन सेंटर से प्रवासी मजदूरों विदा किया घर
क्वारंटाइन सेंटर से प्रवासी मजदूरों विदा किया घर

उधवा (साहिबगंज) : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 18 मई को विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों की कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आयी। इसके बाद उन्हें मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। लगभग 700 प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन किया गया है।

मंगलवार को विभिन्न पंचायतों के साथ साथ पूर्वी उधवा पंचायत भवन में रखे गए 13 प्रवासी मजदूरों को 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद घर जाने की अनुमति दी गई हैं। केंद्र के प्रभारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि 19 मई को 13 प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। 14 दिनों की अवधि पूरा करने के बाद 13 प्रवासी मजदूरों को अपने घर भेज दिया गया है।

पूर्वी उधवा पंचायत के मुखिया मनोहर मंडल ने सभी प्रवासी मजदूरों को चावल 10 किलो, दाल एक किलो, आलू 2 किलो, सरसों तेल एक लीटर, नमक एक किलो तथा एक पीस साबुन दिया। वहीं समाजसेवी विक्रम सरकार ने सभी प्रवासी मजदूरों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। उनलोगों को 14 दिनों तक अपने घरों में रहने का आग्रह किया। मौके पर पिनाकी घोष, मुखिया मनोहर मंडल, सेंटर इंचार्ज ओमप्रकाश आर्य, विक्रम सरकार, सुनील प्रमाणिक, अनीता देवी, सलाम शेख, असीत दास, शबाना यास्मिन, शमसुद्दीन शेख, दीपेन मंडल आदि थे।

chat bot
आपका साथी