महागठबंधन के सदस्यों ने निकाला विजय जुलूस

राजमहल (साहिबगंज) हेमंत सोरेन के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने एवं सूबे में महागठबंधन दल को पूर्ण बहुमत मिलने पर सोमवार को राजमहल नगर क्षेत्र में विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 06:20 AM (IST)
महागठबंधन के सदस्यों ने निकाला विजय जुलूस
महागठबंधन के सदस्यों ने निकाला विजय जुलूस

राजमहल (साहिबगंज) : हेमंत सोरेन के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने एवं सूबे में महागठबंधन दल को पूर्ण बहुमत मिलने पर सोमवार को राजमहल नगर क्षेत्र में विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। झामुमो नगर अध्यक्ष मो. बरकत की अगुवाई में फुलवरिया चौक से विजय जुलूस निकला गया। यह मुख्य मार्ग होते हुए महाजनटोली तक पहुंचा। कार्यकर्ता डीजे की धुन पर लगातार थिरकते और पटाखे फोड़ते देखे गए। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. रफाजुल अहमद, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तनवीर राजा, मो. हसन शेख, अमित आनंद, घीसू शेख, सुभाष मिश्रा सहित अन्य भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी