अतीत के झरोखे से : राजमहल में आज तक नहीं खुल पाया झामुमो का खाता

अतीत के झरोखे से राजमहल विधान क्षेत्र की ख्से कककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककककक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:24 AM (IST)
अतीत के झरोखे से : राजमहल में आज तक नहीं खुल पाया झामुमो का खाता
अतीत के झरोखे से : राजमहल में आज तक नहीं खुल पाया झामुमो का खाता

कैचवर्ड : राजमहल विधानसभा क्षेत्र

----संताल परगना को माना जाता झामुमो का गठ

----राजमहल में सर्वाधिक छह बार जीती भाजपा

----ध्रुव भगत के नाम सर्वाधिक चार बार जीतने का रिकार्ड

----यहां से जीतनेवाले विनोदानंद झा बन चुके हैं संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री डॉ. प्रणेश, साहिबगंज

सूबे के एक नंबर विधानसभा क्षेत्र राजमहल में आज तक झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना खाता नहीं खोल सका है। सन 2000 से पहले तक तो वह दौर में भी नहीं था। 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में नजरूल इस्लाम यहां से झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़े और दूसरे स्थान पर रहे। उसके बाद से पार्टी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। आजादी के बाद हुए 15 चुनावों में छह-छह बार यहां से कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीते। आजादी के बाद कांग्रेस यहां से चुनाव जीतती थी। 1980 में ध्रुव भगत ने यहां भाजपा का खाता खोला तब से मात्र दो बार ही कांग्रेस यहां से जीत सकी। अब तक सर्वाधिक चार बार इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने का रिकार्ड भी ध्रुव भगत के ही नाम है। ध्रुव भगत ने तीन बार भाजपा व एक बार निर्दलीय चुनाव जीता। संयुक्त बिहार में उनकी तूती बोलती थी। चारा घोटाले में नाम आने के बाद उनका राजनीतिक कैरियर समाप्त हो गया। हालांकि, वे आज भी भाजपा में बने हुए हैं। यहां से चुनाव जीतने वाले विनोदानंद झा बिहार के मुख्यमंत्री भी बन चुके हैं। 1957 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। वे लगातार दस साल तक यहां के विधायक रहे। राजमहल के अब तक के विधायक व पार्टी

साल जीते पार्टी हारे पार्टी

1951 मो. बुरहानुद्दीन आइएनसी नथमल डोकानिया केएमपीपी

1957 विनोदानंद झा आइएनसी नथमल डोकानिया आइएनडी

1962 विनोदानंद झा आइएनसी नथमल डोकानिया एसडब्लूए

1967 नथमल डोकानिया एसडब्लूए एचए हक आइएनसी

1969 ओमप्रकाश राय बीजेएस नथमल डोकानिया आइएनसी

1972 नथमल डोकानिया आइएनसी यूएसयूएफ एनसीओ

1977 ध्रुव भगत आइएनडी रघुनाथ प्रसाद सोडानी आइएनसी

1980 ध्रुव भगत भाजपा रघुनाथ प्रसाद सोडानी आइएनसी आइ

1985 ध्रुव भगत भाजपा दशरथ मिश्रा आइएनसी

1990 रघुनाथ प्र. सोडानी आइएनसी ध्रुव भगत भाजपा

1995 ध्रुव भगत भाजपा जयंत सिंह आइएनसी

2000 अरुण मंडल भाजपा नजरूल इस्लाम झामुमो

2005 थॉमस हांसदा आइएनसी अरुण मंडल आइएनडी

2009 अरुण मंडल भाजपा मो. ताजुद्दीन झामुमो

2014 अनंत कु. ओझा भाजपा मो. ताजुद्दीन झामुमो

chat bot
आपका साथी