विशेष कोविड अस्पताल में बढ़ाएंगे 30 बेड

साहिबगंज/राजमहल राजमहल स्थित विशेष कोविड अस्पताल में और 30 बेड का इंतजाम किया जाएगा। क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 04:18 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 04:18 PM (IST)
विशेष कोविड अस्पताल में बढ़ाएंगे 30 बेड
विशेष कोविड अस्पताल में बढ़ाएंगे 30 बेड

साहिबगंज/राजमहल : राजमहल स्थित विशेष कोविड अस्पताल में और 30 बेड का इंतजाम किया जाएगा। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस महामारी से लड़ने के लिए मेडिकल सुविधा को और अधिक दुरूस्त किया जा रहा है। यह बातें शनिवार को विशेष कोविड अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे उपायुक्त चितरंजन कुमार ने कही।

उन्होंने कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा डॉक्टर्स को मरीजों की देखभाल के साथ-साथ उनसे स्नेहपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया। कहा कि इससे मरीज इलाज के दौरान मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल की स्वच्छता बनाए रखें व शौचालय आदि को समय-समय पर साफ कराते रहें। कोरोना से संबंधित यहां सभी एहतियात को अपनाएं ताकि संक्रमण का प्रसार अस्पताल कर्मियों में न हो सके। उपायुक्त ने मरीजों को मिलने वाले भोजन तथा अन्य सुविधाओं एवं वहां भर्ती मरीजों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

यहां के अधिकारियों ने बताया कि राजमहल, उधवा व बरहड़वा के संदिग्ध मरीजों को ट्रूनेट जांच के लिए जिला मुख्यालय तक ले जाना और लाना पड़ता है। ऐसे में संक्रमण बढ़ने का भी खतरा है। समय की भी बर्बादी होती है। ऐसी स्थिति में विशेष कोविड अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में भी ट्रूनेट मशीन लगाए जाने की मांग की गई। इस पर उपायुक्त ने कहा कि ट्रूनेट मशीन सामान्यत: रूप से बाजार में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इसके लिए मंत्रालय स्तर पर संपर्क स्थापित किया जाएगा। इस दौरान उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी मिथिलेश कुमार झा, एनडीसी जय कुमार राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार हेम्ब्रम, कार्यपालक दंडाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, अंचल अधिकारी श्रीमती एनी तिर्की, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, डॉ खालिक अंसारी, कर्मी अब्दुल सत्तार, रितेश श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।

पतना और पॉलीटेक्निक का भी किया निरीक्षण

उपायुक्त ने पतना में स्थित कल्याण विभाग के अस्पताल व साहिबगंज के राजकीय पॉलीटेक्निक का भी निरीक्षण किया। कहा कि पतना के मेसो अस्पताल को भी कोविड हॉस्पिटल बनाया जाएगा। राजकीय पॉलीटेक्निक साहिबगंज में सौ बेड का अस्पताल बनाने का निर्देश दिया। पहले यहां बाहर से आए लोगों की स्क्रीनिग की जाती थी।

कोविड अस्प्ताल में बेड 50, सक्रिय केस 45 :

साहिबगंज : जिले में शुक्रवार शाम तक एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई। वहीं राजमहल स्थित विशेष कोविड अस्पताल में मात्र 50 बेड हैं। शनिवार देर शाम तक सभी मरीजों को वहां शिफ्ट नहीं किया जा सका था। कुछ मरीज अपने अपने घरों में ही रह रहे थे। हालांकि, झारखंड में अब तक होम आइसोलेशन की स्वीकृति विभाग ने नहीं दी है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसपर विचार किया जा रहा है। एक-दो दिन में होम आइसोलेशन का आदेश जारी हो जाने की उम्मीद है। हालांकि इसके लिए कुछ मानक निर्धारित किए गए हैं। मरीजों के घरों में रहने से आसपास के लोग दहशत में हैं।

chat bot
आपका साथी