अपनी नाकामी छिपा रही झामुमो सरकार

साहिबगंज जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि झामुमो सरकार अपनी नाकामी छिपाने के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 06:19 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 06:19 PM (IST)
अपनी नाकामी छिपा रही झामुमो सरकार
अपनी नाकामी छिपा रही झामुमो सरकार

साहिबगंज : जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि झामुमो सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करा रही है। कार्यकर्ता इस दमनात्मक कार्रवाई से डरनेवाले नहीं हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्र की समस्याओं से किसी को कोई सरोकार नहीं है। कुछ दिन पहले बरहेट के तत्कालीन थाना प्रभारी हरीश पाठक ने थाने में एक महिला के साथ गाली गलौज व मारपीट की। दिखाने के नाम पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। केवल निलंबित कर मामले को रफा दफा कर दिया गया। मामले में कमजोर धाराएं लगायी गईं ताकि आसानी से उन्हें जमानत मिल जाए। निलंबन उस कृत्य की सजा नहीं थी। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में प्रतिदिन लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रतिदिन हाट बाजार में हजारों की भीड़ उमड़ती है जिसे देखनेवाला कोई नहीं है। चार माह तक प्रखंड विकास पदाधिकारी का पद खाली था। हाल ही में यहां बीडीओ की पोस्टिग की गई। प्रशासन सरकार दबाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। जेएमएम और कांग्रेस के लोग जगह- जगह जुलूस निकालते हैं और रैली करते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती है। कहा कि उनके खिलाफ सरकार के लोग साजिश कर रहे हैं। गौरतलब हो कि लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पिछले दिनों जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू, उनके पति अंजित भगत उर्फ लालू भगत, नंदलाल साह व 150 अज्ञात पर बरहेट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

chat bot
आपका साथी