साहिबगंज की जनता को ठग रही केंद्र सरकार

साहिबगंज गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविद कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार साहिबगंज की जनता को ठग रही है। दो साल पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल का शिलान्यास किया था परंतु आज तक काम शुरू नहीं हो सका है। अगर चुनाव के तत्काल बाद काम शुरू नहीं होता है तो एक बार पुन आंदोलन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 06:58 AM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 06:45 AM (IST)
साहिबगंज की जनता को ठग रही केंद्र सरकार
साहिबगंज की जनता को ठग रही केंद्र सरकार

साहिबगंज : गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविद कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार साहिबगंज की जनता को ठग रही है। दो साल पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल का शिलान्यास किया था परंतु आज तक काम शुरू नहीं हो सका है। अगर चुनाव के तत्काल बाद काम शुरू नहीं होता है तो एक बार पुन: आंदोलन किया जाएगा। अरविद कुमार गुप्ता शनिवार को एलसी रोड स्थित प्रधान कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि गंगा पुल का टेंडर निकले हुए तीन वर्ष चार माह हो गया लेकिन अभी तक वह फाइनल नहीं किया जा सका है। बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा दो दिसंबर 17 को साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल का टेंडर निकाला गया था। चेकसोमा कंपनी को टेंडर आवंटित किया गया था परंतु तय अवधि तक केंद्र सरकार ने कंपनी को राशि उपलब्ध नहीं कराई जिस वजह से टेंडर स्वत: रद हो गया। इसके विरोध में समिति के सदस्यों ने काला बिल्ला भी लगाया। कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल का निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार यादव ने बताया कि पूर्व में केंद्र सरकार को एक माह के अंदर गंगा पुल का निर्माण कार्य आरंभ करने का अल्टीमेटम दिया गया था लेकिन इसके बाद भी पुल का निर्माण नहीं शुरू किया जा सका। केंद्र सरकार साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल को जानबूझ कर टाल रही है। इस अवसर पर समिति के अजित कुमार एवं संजय कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी