बरहेट में मिले डेंगू के पांच मरीज

बरहेट बाजार के अनुसूचित जाति टोला के पांच लोगों में डेंगू पाया गया है। डेंगू का मरीज मिलने से लोगों में दहशत है। जानकारी के अनुसार कृष्णा चांद (45 वर्ष ) पति विजय चांद राज्यश्री चंद्र (2

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 12:44 AM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:34 AM (IST)
बरहेट में मिले डेंगू के पांच मरीज
बरहेट में मिले डेंगू के पांच मरीज

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट बाजार के अनुसूचित जाति टोला के पांच लोगों में डेंगू पाया गया है। डेंगू का मरीज मिलने से लोगों में दहशत है। जानकारी के अनुसार कृष्णा चांद (45 वर्ष) पति विजय चांद, राज्यश्री चंद्र (28 वर्ष) पति सुब्रत चंद, अनुपम दत्ता (26 वर्ष) पिता अशोक दत्ता, ईशा देवी (20 वर्ष) पति मनोज भगत तथा चार वर्षीया मिठी मित्रा पिता रूपक मित्रा डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज भागलपुर में चल रहा है। मालदा में जांच कराने के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य महकमा ने शुरू कराया सर्वे : डेंगू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग रेस हो गया है। बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविद कुमार ने बताया कि डेंगू के मरीज के लक्षण मिलने के बाद केटीएस रंजन कुमार, फ्रांसिस टुडू, योगेश कुमार, एमपीडब्ल्यू संजीव गुप्ता ने बरहेट बाजार के अनुसूचित जाति टोला, क्रांति टोला तथा तांती पाड़ा में घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए घरों के फ्रिज, कूलर, कंटेनर सहित अन्य जगहों में जमा पानी नहीं रखने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही प्रत्येक घरों घरों का सर्वे किया जा रहा है। प्रचार- प्रसार के लिए लोगों के बीच पंपलेट का भी वितरण स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। एमपीडब्ल्यू संजीव गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सर्वे के दौरान बरहेट अनुसूचित जाति टोला, क्रांति टोला में सत्यनारायण भगत के घर में फ्रिज तथा कुकर में जमा पानी में डेंगू के लार्वा पाए गए हैं। इसके साथ ही मनोज भगत के घर में कूलर में रखे पानी में भी डेंगू के लार्वा पाए गए हैं। एमपीडब्ल्यू संजय गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद सभी पानी को फेंक दिया गया है तथा लोगों को इसके बचाव के संबंध में जानकारी दी जा रही है।क्या कहते हैं सिविल सर्जन : सिविल सर्जन दीनानाथ सिंह ने बताया कि साहिबगंज में बाढ क्षेत्र होने के कारण यहां प्रतिदिन फागिग की जा रही है। सिविल सर्जन ने कहा कि बरहेट स्वास्थ्य केंद्र को वहां छिड़काव कराने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी