भूमि विवाद में आजाद नगर में फायरिग

संवाद सहयोगी साहिबगंज भूमि विवाद में जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के आजाद नगर में रविवार की र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:23 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:23 PM (IST)
भूमि विवाद में आजाद नगर में फायरिग
भूमि विवाद में आजाद नगर में फायरिग

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : भूमि विवाद में जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के आजाद नगर में रविवार की रात फायरिग की घटना हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार को सकरूगढ़ निवासी नवीन पासवान व छोटा पंचगढ़ निवासी मंटू साह ने बताया है कि आजाद नगर के एक भूखंड पर दोनों ने मिलकर बॉउंड्री की थी। देर रात उनको सूचना मिली कि बाउंड्री तोड़ी जा रही है। इसे देखने वे लोग पहुंचे। वहां पूर्व से ही घात लगाये निरंजन मंडल व उनके पुत्र रंजीत मंडल ने गोली चला दी। उधर, निरंजन मंडल की पत्नी अंजू देवी ने बताया कि मेरे पति व परिवार को भू माफिया द्वारा साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। दरअसल उक्त जमीन हमारी है और इसे जबरन भू माफियों द्वारा बिक्री कर घेराबंदी करा दी गई है। पूर्व में ओपी में लिखित शिकायत की गई थी। अनुमंडल न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। अनुमंडल दंडाधिकारी ने मेरे पक्ष में फैसला किया था।

chat bot
आपका साथी