हरियाणा के सीएम का फूंका पुतला

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के कांग्रेस अध्?यक्ष सोनिया गांधी के ऊपर की गई राजनीतिक टिप्?पणी के बाद राजनीतिक सियासत गरमा गई है। कांग्रेस जहां इस बात से खफा है वहीं साहेबगंज कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व मे इस मामले को लेकर सोमवार को करणपुरा रेलवे स्टेशन चौक के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 03:30 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:15 AM (IST)
हरियाणा के सीएम का फूंका पुतला
हरियाणा के सीएम का फूंका पुतला

तालझारी (साहिबगंज) : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऊपर की गई राजनीतिक टिप्पणी के बाद राजनीतिक सियासत गरमा गई है। कांग्रेस जहां इस बात से खफा है। कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में इस मामले को लेकर सोमवार को करणपुरा रेलवे स्टेशन चौक के समीप महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिला कार्यकर्ता भाजपा के नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला भी जलाया। मौके पर जिलाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की रैली हो रही है। इसी सिलसिले में 13 अक्टूबर को हरियाणा के सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता खट्टर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में खोज की मगर खोदा पहाड़ निकली चुहिया वो भी मरी हुई। इसके बाद से कांग्रेस ने सीएम के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस ने कहा कि यह संघी सोच वाला इंसान ही ऐसी बात महिला के लिए कह सकता है। मौके पर काजल देवी, बुधिया देवी, नीलम देवी, रीता देवी सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी