शिक्षक की गैरहाजिरी से पठन-पाठन प्रभावित

राधानगर पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय साहेबनगर में पदस्थापित शिक्षक की गैर हाजिरी के कारण विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा समिति तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। शिक्षक के नहीं रहने पर छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 06:28 PM (IST)
शिक्षक की गैरहाजिरी से पठन-पाठन प्रभावित
शिक्षक की गैरहाजिरी से पठन-पाठन प्रभावित

उधवा(साहेबगंज): राधानगर पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय साहेबनगर में पदस्थापित शिक्षक की गैर हाजिरी के कारण विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। प्रखंड शिक्षा समिति तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। शिक्षक के नहीं रहने पर छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में खेलकूद कर घर वापस लौट जाते हैं। विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन एक ही शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय आते हैं।विद्यालय में  क्षितिष घोष सचिव है, जो शिक्षण कार्य के साथ-साथ अन्य विभागीय काम भी देखते हैं। सहयोगी पारा शिक्षक सिद्धार्थ मंडल के संदर्भ में स्थानीय अभिभावकों का शिकायत है कि वे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते हैं। आने पर भी कुछ ही समय रहते हैं। विद्यालय के चारों तरफ बाढ़ का पानी से घिरा हुआ है। ऐसे में अभिभावकों को शिक्षकों की गैर हाजिरी से अनहोनी की आशंका मन में बनी रहती है। सीआरपी बाबुलाल मंडल ने बताया कि शिकायत की जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी