मिट्टी का घर गिरा, हजारों की क्षति

संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से राजमहल प्रखंड के मंगलहाट के निकट इंग्लिश गांव निवासी जगन मंडल के मिट्टी का घर मंगलवार की दोपहर गिर गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:03 PM (IST)
मिट्टी का घर गिरा, हजारों की क्षति
मिट्टी का घर गिरा, हजारों की क्षति

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से राजमहल प्रखंड के मंगलहाट के निकट इंग्लिश गांव निवासी जगन मंडल के मिट्टी का घर मंगलवार की दोपहर गिर गया है। इससे उसे हजारों की क्षति हुई है। जगन ने बताया कि लगातार हो रही वर्षा को मिट्टी का घर बर्दाश्त नहीं कर सका है। इससे उनके सिर से छत छीन गई। घर में रखा चावल, गेहूं, बर्तन व पलंग भी बर्बाद हो गया है। उन्होंने जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजेश मंडल से मदद की आग्रह करते हुए अंचल कार्यालय द्वारा मिलने वाली क्षतिपूर्ति देने की अपील की है।

घर गिरने से आधा दर्जन मुर्गी मरी

साहिबगंज : पतना प्रखंड के छोटा रांगा गांव में तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। सोमवार की रात छोटा रांगा गांव में कान्हु मरांडी अपने पूरे परिवार के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहा था। इसी दौरान रात्रि लगभग तीन-चार बजे के बीच अचानक घर का ऊपरी हिस्सा गिरने लगा। इसे देखकर वह अपने पूरे परिवार के साथ तुरंत घर से बाहर निकल गया। घर गिर जाने से उसमें मौजूद आधा दर्जन मुर्गी मर गई। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

chat bot
आपका साथी