वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

बरहेट थाना क्षेत्र के पेटखस्सा गांव के समीप बुधवार की रात को पेटखस्सा निवासी चांद हांसदा तथा पॉल सोरेन को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के द्वारा टक्कर मार देने से मौके पर पॉल सोरेन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चांद सोरेन (उम्र 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 08:58 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:17 AM (IST)
वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत
वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट थाना क्षेत्र के पेटखस्सा गांव के समीप बुधवार की रात बाइक के धक्के से गांव के ही पॉल सोरेन की मौत हो गई। परिजन शव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को इस संबंध में सूचना नहीं है। बताया जाता है कि पेटखस्सा निवासी चांद हांसदा (18) तथा पॉल सोरेन (18) बाइक से हाथीगढ़ मेला देखने गया था। रात में दोनों बाइक से लौट रहा था। बताया जाता है कि दोनों नशे में भी थे। बरहेट-खेरवा मुख्य सड़क पर बाइक सवार ने चांद हांसदा की बाइक में धक्का मार दिया। इससे पॉल सोरेन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। चांद हांसदा घायल हो गया। घायल को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बरहेट  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया।  वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। उधर, पॉल सोरेन के शव को ले जाकर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अशर्फी राम ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी