विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी

जागरण संवाददाता साहिबगंज विकास योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारने की जरूरत है। कल्या

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 05:42 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 05:42 PM (IST)
विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी
विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : विकास योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारने की जरूरत है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। ये बातें गुरुवार को परिसदन में झारखंड के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम जिले के अधिकारियों से कही। मंत्री ने जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक भी की।

ग्रामीण विकास मंत्री ने उपायुक्त राम निवास यादव से जिले में ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर विमर्श किया। लंबित योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की एवं अपूर्ण योजनाओं का पूर्ण न होने का कारण पूछा।

मंत्री ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के माध्यम से हो रहे कार्यो की जानकारी ली। पंचायती राज, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण, पेयजलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर समय पर उतारने की जरूरत है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज पंकज कुमार साव, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री को कराया समस्याओं से अवगत

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को सर्किट हाउस में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने यहां की जनसमस्याओं को मंत्री के सामने रखा। जिलाध्यक्ष ने मंत्री को बताया कि सहिबगज में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसका निदान जरूरी है। बताया कि सीवरेज का कार्य कराया गया, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। शहर में सड़कों की स्थिति भी बदतर है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल की स्थिति भी अच्छी नहीं है। अस्पताल परिसर में गंदगी रहती है। निजी स्कूलों द्वारा आज भी फीस ली जा रही है जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है। इन सभी समस्याओं ध्यान देने की जरूरत है। इस पर मंत्री ने कहा कि इन समस्याओं का जल्द निदान कराया जाएगा। मौके पर मुर्शीद अली, कौशिक विश्वास, मुख्तार हुसैन, पूनम किरण चौरसिया, डॉक्टर अनिल आदि मौजूद थे।

विशेष जांच दल गठित करने की मांग :

साहिबगंज : कोटालपोखर थाना क्षेत्र के दिलालपुर निवासी मुस्तफिजुर रहमान ने मंत्री आलमगीर आलम से मुलाकात कर 17 अक्टूबर को बाइक की डिक्की से एक लाख 80 हजार रुपया निकालने के मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित करने की मांग की है। बताया कि 17 अक्टूबर को बैंक से राशि निकाल प्लास्टिक के थैले में डाल कर बाइक जेएच 18 बी 1152 में रख दी। इसके बाद एसबीआइ की एटीएम से 500 की निकासी करने गया। लौट कर आया तो बाइक की डिक्की खुली थी। डिक्की में रखा रुपया गायब था। सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति डिक्की से पैसा निकालते दिखा लेकिन आज तक आरोपित पकड़ा नहीं जा सका।

chat bot
आपका साथी