प्रखंड में 3669 शौचालय बनाने का लक्ष्य

बरहेट (साहिबगंज): बरहेट पंचायत समिति सभागार में बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक का

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Feb 2018 04:58 PM (IST) Updated:Wed, 28 Feb 2018 08:21 PM (IST)
प्रखंड में 3669 शौचालय बनाने का लक्ष्य
प्रखंड में 3669 शौचालय बनाने का लक्ष्य

बरहेट (साहिबगंज): बरहेट पंचायत समिति सभागार में बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष उत्पल दत्ता ने की। मौके पर बैठक में सर्वप्रथम बरहेट प्रखंड क्षेत्र में गर्मी के आगमन को लेकर पेयजल की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया गया कि पेयजल की किल्लत को लेकर विभाग गंभीर होकर इसका समाधान करें। इसके साथ ही बरहेट प्रखंड स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नामांकन में विद्यालय प्रबंधन द्वारा राशि वसूलने का आरोप भी मामला सामने आया है। जिसमें प्रखंड की ओर से एक जांच टीम गठित किया गया है। जिसमें प्रखंड प्रमुख शीला टुडू, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उत्पल दत्ता, बीडीओ धीरेंद्र कुमार, बीईईओ रघुनाथ दास तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भगन मुर्मू टीम को रखा गया है। टीम स्कूल पहुंचकर मामले की जांच करेगी। बैठक में आत्मा के एसएमएस कंचन कुमार सुमन ने बताया कि कृषकों के लिए प्रखंड में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में अबतक 15001 शौचालय का निर्माण पूर्ण हो चुका है।1187 शौचालय निर्माण के लिए राशि आ चुका है तथा प्रखंड में 3669 शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही बैठक में कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष बालक चंद साह, निर्मला मुर्मू, दुर्गा ठाकुर, आमिर हुसैन, सुखेन रक्षित, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भगन मुर्मू ,संजय सिह, महेश मालतो, मो अनवारूल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी