कार्यकर्ताओं की समस्या से रूबरू हुए हेमंत

बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट झामुमो प्रखंड कार्यालय में सोमवार को स्थानीय विधायक सह प्रतिपक्ष के नेता हे

By Edited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 06:15 PM (IST)
कार्यकर्ताओं की समस्या से रूबरू हुए हेमंत
कार्यकर्ताओं की समस्या से रूबरू हुए हेमंत

बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट झामुमो प्रखंड कार्यालय में सोमवार को स्थानीय विधायक सह प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया। मौके पर क्षेत्र की समस्याओं से भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने बरहेट प्रखंड में पेयजल आपूर्ति योजना अब तक चालू नहीं होने की जानकारी देते हुए बताया कि सोना जोड़ी और लाल माटी के पास गार्डवाल नहीं बनने के कारण बरहेट बाजार तथा पंचकठिया में अबतक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। कार्यकर्ताओं ने लैंप्स कार्यालय बंद रहने की बात कही। इस पर विधायक ने उपायुक्त शैलेश कुमार चौरसिया से मोबाइल पर वार्ता कर इस मामले में शीघ्र समाधान करने की बात कही। वही पतना जाने के क्रम में हेमंत सोरेन और राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने बरहेट स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में वहां पदस्थापित चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार टुडू ने बताया कि वर्तमान में चार डॉक्टर हैं, जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर¨वद कुमार रांची मी¨टग के लिए गए हैं। जबकि डॉक्टर तापस मुर्मू प्रशिक्षण तथा डॉक्टर चौधरी चंद्रशेखर प्रसाद चंद्र अवकाश पर हैं। उन्होंने अस्पताल में पदस्थापित कुल डॉक्टर के अलावा प्रतिनियोजित चिकित्सक तथा अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस मौके पर विधायक हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियोजित चिकित्सकों का प्रतिनियोजन रद करने तथा चिकित्सक उपलब्ध कराने को लेकर सिविल सर्जन से बात करने की बात कही।

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव मुजीबुर्रहमान, मजीतुल्लाह अंसारी, आरिफ, चंदन टुडू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी