प्रखंड दिवस की बैठक का पंसस ने किया विरोध

मंडरो (साहिबगंज) : मंडरो प्रखंड के मुख्य द्वार पर मंगलवार को प्रमुख अंजली हांसदा के नेतृत्व में पंच

By Edited By: Publish:Wed, 07 Dec 2016 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 01:01 AM (IST)
प्रखंड दिवस की बैठक का पंसस ने किया विरोध

मंडरो (साहिबगंज) : मंडरो प्रखंड के मुख्य द्वार पर मंगलवार को प्रमुख अंजली हांसदा के नेतृत्व में पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रखंड दिवस की बैठक का विरोध किया। इस संबंध में अंजली हांसदा ने बताया कि समिति को दरकिनार किया जा रहा है। समिति सदस्यों को कोई अधिकार नहीं दिया गया है। प्रखंड के कर्मचारी प्रतिनिधियों का सम्मान तक नहीं करते। विरोध जताने वालों में उप प्रमुख शमा निकहत, मेरी मुर्मू, बड़की मुर्मू, राजेन्द्र मुर्मू, प्रमिला देवी, अरिवंद पंडित, जौजी किस्कू आदि मौजूद थी।

इस संबंध में बीडीओ हरिवंश पंडित ने बताया कि पूर्व सूचना देने के बाद भी पंचायत समिति सदस्य समय पर बैठक में नहीं पहुंचते हैं। जबकि प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहते हैं। समिति द्वारा विरोध करने की सूचना उन्हें नहीं दी गयी है।

chat bot
आपका साथी