बाढ़ पैकेज : पूर्व सांसद ने जाना बाढ़पीड़ितों का हाल

उधवा (साहिबगंज) : पूर्व सांसद तथा भाजपा नेता हेमलाल मुर्मू ने गुरुवार को उधवा के बाढ़ प्रभावित क्षे

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST)
बाढ़ पैकेज : पूर्व सांसद ने जाना बाढ़पीड़ितों का हाल

उधवा (साहिबगंज) : पूर्व सांसद तथा भाजपा नेता हेमलाल मुर्मू ने गुरुवार को उधवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का नाव से दौरा किया। इस क्रम में वे पलाशगाछी, प्राणपुर, जलबालू, साहेबटोला, बापछाड़ा, श्रीधर कॉलोनी नंबर 9 एवं 10 में बाढ़ प्रभावितों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी तथा प्रशासनिक राहत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उनके साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत मंडल, निर्भय सिंह, गणेश तिवारी, विक्रम सरकार, कबीर शेख, उत्पल दत्ता, प्रताप राय, ललन राय, हीरामन पासवान, विश्वजीत मंडल, जितेंद्र यादव, बच्चू मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी