हंगामा के बाद लबदा व कुम्हारपाड़ा में आमसभा रद

संवाद सहयोगी, बरहड़वा (साहिबगंज): राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत छूट योग्य लाभुकों क

By Edited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 01:05 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 01:05 AM (IST)
हंगामा के बाद लबदा व कुम्हारपाड़ा में आमसभा रद

संवाद सहयोगी, बरहड़वा (साहिबगंज): राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत छूट योग्य लाभुकों के चयन के लिए शनिवार को प्रखंड के सभी पंचायत के राजस्व गांवों में सभा का आयोजन किया गया। जहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं बीएलओ के समक्ष लाभुकों द्वारा समावेशन एवं अपवर्जन प्रपत्र भरकर जमा किया गया। पूर्व में कराए गए सर्वे के आधार पर त्रूटिपूर्ण सूची व सूची में नाम नहीं होने का विरोध रतनपुर पंचायत के राजस्व ग्राम लबदा व बरहड़वा पश्चिमी के कुम्हारपाड़ा के ग्रामीणों द्वारा किया गया। दोनों स्थानों पर हंगामा को देखते हुए ग्राम सभा रद कर इसकी सूचना बीडीओ को दे दी गई। ग्राम सभा का निरीक्षण पर्यवेक्षक एवं नोडल पदाधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान सीओ विनोद राम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तारकेश्वर सिंह, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शोभीनाथ महतो, लूना हेंब्रम, संजय मुर्मू, रंजीत महतो, राज कुमार साह के अलावा बीएलओ और ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी