दुष्कर्म-हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज): बोरियो थाना क्षेत्र में आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

By Edited By: Publish:Thu, 02 Jul 2015 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2015 06:52 PM (IST)
दुष्कर्म-हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज): बोरियो थाना क्षेत्र में आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या केमुख्य आरोपी चार्लेस सोरेन को गुरुवार को बोरियो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बोरियो थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि इस वारदात में तीन लोग शामिल थे। एक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी अब भी फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि चार्लेस सोरेन का युवती से पांच साल पहले चंडीगढ़ में मुलाकत हुई थी और दोस्ती हो गई थी। चार्लेस गोड्डा जिले के पौड्ेयाहाट थाना अन्तर्गत परसौती गांव का निवासी है। 22 जून को लड़की ने फोन कर दिल्ली जाने की बात कही। 29 जून को दिल्ली से चंडीगढ़ जाना था। चार्लेस लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की टाल मटोल कर रही थी। इसी गुस्से में लड़की की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई।

chat bot
आपका साथी