42 एएनएम को मिला नियुक्तिपत्र

साहिबगंज : एएनएम का आंदोलन आखिरकार रंग लाया। उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने रविवार को समाहरणालय स्थित

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 01:12 AM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 01:12 AM (IST)
42 एएनएम को मिला नियुक्तिपत्र

साहिबगंज : एएनएम का आंदोलन आखिरकार रंग लाया। उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने रविवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में स्थापना समिति की आपात बैठक बुला कर 42 एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंप दिया। इधर, नियुक्ति पत्र की आस में सुबह से ही सभी एएनएम संयुक्त स्वास्थ्य भवन में डेरा जमाए रही। दस्तावेज के तैयार होने पर दोपहर तीन बजे उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में सभी एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर एसी निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ. बी मरांडी, डीईओ भलेरियन तिर्की, एसीएमओ डॉ.सिद्धिनाथ, चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सचिव रणविजय सिंह राणा, महासंघ की चंचला देवी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी दिलीप कुमार सिंह, मुकेश सिंहा, बाबुल घोष आदि मौजूद थे। उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पिछली स्थापना की बैठक में सभी 42 एएनएम के दस्तावेजों के सत्यापन व आरक्षण नियमों के पालन के बाद नियुक्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया था परंतु उच्च न्यायालय कार्य के लिए रांची चले जाने के कारण इन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा सका था। बताया कि 42 एएनएम को विधिवत रूप से नियुक्ति पत्र दिया गया है परंतु दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही इन्हें वेतन मिलेगा।

खुशी से छलक पड़े आंसू साहिबगंज : कई दिनों तक धरना- प्रदर्शन एवं आमरण अनशन के बाद उपायुक्त के हाथों रविवार को नियुक्ति पत्र मिलते ही सभी एएनएम की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। एएनएम आभा कुमारी, हिना कौसर, रूबी कुमारी, बलांदीना सोरेन, रीना हेंब्रम ने उपायुक्त, सीएस सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। बताया कि 16 मार्च को अनुबंध समाप्ति के बाद 42 एएनएम का भविष्य अंधकारमय हो गया था। नियुक्ति पत्र ने पुन: गरीब असहाय व मरीजों की सेवा का मौका प्रदान किया है। वहीं कर्मचारी संघ की चंचला देवी, रणविजय सिंह राणा ने इसे एकता व संघर्ष का नतीजा बताया। दोनों ने इसके लिए उपायुक्त, सीएस सहित अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों का आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी