मोस्ट वांटेड संतोष मंडल गिरफ्तार

साहिबगंज : शुक्रवार की रात समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष मंडल को गिरफ्त

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 01:12 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 04:42 AM (IST)
मोस्ट वांटेड संतोष मंडल गिरफ्तार

साहिबगंज : शुक्रवार की रात समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष मंडल को गिरफ्तार कर लिया। मंडल के साथ एक महिला भी पकड़ायी है।

शनिवार को जिरवाबाड़ी थाना में एसपी सुनील भास्कर ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि डीएसपी शशिभूषण के नेतृत्व में जिरवाबाड़ी एवं नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। इसमें कई मामलों में संलिप्त संतोष चौरसिया उर्फ संतोष मंडल एवं इसकी तथाकथित पत्नी चंदना देवी को देशी कट्टा एवं थ्री फिफ्टीन की आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि संतोष की पुलिस को कई मामलों में तलाश थी। संतोष जिरवाबाड़ी व मुफस्सिल थाना के आ‌र्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का वांछित अभियुक्त था। पुलिस को इसकी तलाश थी। एसपी ने संतोष मंडल की तस्वीर पुलिस अलबम में चस्पा करने का भी आदेश दिया। वहीं अभियान में शामिल कर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय, सदर इंस्पेक्टर चन्द्रमोहन झा, जिरबावाड़ी थाना प्रभारी राजेन्द्र दास, एसआई ऋषिकेश, विनोद तिर्की व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी