गरीबों को मिलेगा 265 रुपये का कंबल

By Edited By: Publish:Wed, 06 Aug 2014 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 06 Aug 2014 07:59 PM (IST)
गरीबों को मिलेगा 265 रुपये का कंबल

साहिबगंज : जिला प्रशासन ने इस बार सर्दी से पहले गरीबों को कंबल वितरण का लक्ष्य हासिल करने का निर्णय लिया है। बुधवार को उपायुक्त ए मुथु कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में हुई क्रय समिति की बैठक में एक कंबल की खरीद पर 265 रुपया खर्च करने का निर्णय लिया गया। क्रय समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त मुकुंद दास, अपर समाहर्ता निरंजन कुमार, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, सहायक वाणिज्य कर आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी ललिता मिंज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्यामदेव राय उपस्थित थे।

बैठक में आठ आपूर्तिकर्ताओं ने कंबल की खरीद के लिए निविदा डाली। इसमें से सबसे कम राशि 265 रुपये में कंबल आपूर्ति करने के लिए मनीषा इंटरप्राइजेज ने स्वीकृति दी। निविदा के अनुसार एक कंबल का वजन 2 किलो 670 ग्राम तय किया गया। आपूर्तिकर्ता नमूना के हिसाब से निर्देश मिलने के बाद कंबल प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। अगर तय समय पर कंबल का वितरण नहीं किया गया तो कुल आपूर्ति की 10 फीसदी राशि काट ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी