चहुंओर दिखी नववर्ष की धूम

By Edited By: Publish:Sun, 01 Jan 2012 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jan 2012 06:37 PM (IST)
चहुंओर दिखी नववर्ष की धूम

बरहड़वा, बोरियो, राजमहल, मंडरो जाटी: रविवार को नव वर्ष की धूम जिले भर में दिखी। नये साल की उमंग में युवाओं की टोली शनिवार की रात से ही नाचते गाते झूमते दिखे।

बरहड़वा प्रतिनिधि के अनुसार यूको बैंक के समीप रात में मारवाड़ी युवाओं द्वारा वर्ष 2011 की विदाई तथा नये वर्ष 2012 का स्वागत समारोह मनाया गया। जिसमें नरेश डोकानियां, हरेकृष्ण अग्रवाल, राजेश डोकानियां, प्रकाश केडिया, मिठू डोकानियां, संतोष चौधरी, सज्जन चौधरी, कैलाश शर्मा, अमरनाथ, संजय अग्रवाल, अरूण, उत्तम सहित अन्य शामिल थे। वहीं रविवार को नव वर्ष पर लोगों को पिकनिक स्थलों पर वन भोज मनाते देखा गया। बरहड़वा बिन्दुधाम मंदिर प्रांगण के साथ साथ आस पास के नदी व तालाबों के किनारे लोग पिकनिक मनाये। नव वर्ष पर पिकनिक मनाने हेतु सुबह से ही लोगों का जमघट मीट व मुर्गे की दुकानों पर लगा रहा। वहीं नये साल के जश्न में युवा युवतियों को पिकनिक स्थल पर क्षेत्रीय व आधुनिक गीतों पर थिरकते देखा गया। इस अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी काफी मुस्तैद दिखी।

बोरियो प्रतिनिधि के अनुसार, बोरियो, निज प्रतिनिधि: रविवार की सुबह नव वर्ष पर लोग आपस में मिल कर अपने मित्रों एवं जान पहचान वालों को नये साल का शुम कामना देते दिखे। सुबह रिम झीम बारीश के बीच लोग विभिन्न पिकनीक स्थलों बांझी, मोतीपहाड़ी, चसगावां, धौगड़ा, चतरा, तेलो, हरीणचारा, के आस पास इलाके में वन भोज करते हुए नये साल का सलिब्रेशन करते नजर आए। नये साल को लेकर युवाओं में जोश देखा गया। वही लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक स्थलों पर नये साल के आगमन की खुशी मनाई।

राजमहल प्रतिनिधि के अनुसार राजमहल में नव वर्ष काफी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर युवा जहां पिकनिक मनाने में मगन दिखे। वहीं आम लोग परिवार के साथ नव वर्ष की खुशियां मनाए। इस अवसर पर सूर्यदेव घाट पर काफी संख्या में लोग जुटे और पिकनिक का आनंद उठाया।

मंडरो प्रतिनिधि के अनुसार नव वर्ष क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर युवा वर्ग के लोग जहां रक्सी स्थान पहुंच कर पिकनिक का आनंद उठाए। वहीं आम लोग सुबह गंगा स्नान कर विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर नव वर्ष का शुरूआत किये। तथा परिवार के साथ खुशियां मनाई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी