रांची के मधुकम में फंदे से झूल कर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस गुत्‍थी सुलझाने में जुटी Ranchi News

आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर नामकुम स्थित ईएसआई हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 12:43 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 04:55 PM (IST)
रांची के मधुकम में फंदे से झूल कर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस गुत्‍थी सुलझाने में जुटी Ranchi News
रांची के मधुकम में फंदे से झूल कर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस गुत्‍थी सुलझाने में जुटी Ranchi News

रांची, जासं! सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में किशन कुमार नामक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना बीते मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। किशन अपने कमरे में जाकर फंदे से झूल गया। बुधवार की सुबह परिजनों ने जब दरवाजा खुलवाया तो दरवाजा नहीं खोला। इससे परिजनों को शक हुआ तो दरवाजा तोड़कर घुसे। परिजनों ने देखा कि किशन फंदे से झूल रहा है। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर नामकुम स्थित ईएसआई हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना सुखदेव नगर पुलिस को दी गयी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है सुखदेव नगर  थाने की पुलिस परिजनों से घटना की जानकारी ले रही है। घटना की जानकारी सुखदेव नगर पुलिस को तुरंत नहीं दी गई थी। जब डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया इसके बाद सुखदेवनगर थाने को जानकारी दी गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन और मोहल्लेवासी रिम्स पहुंचे हैं।

chat bot
आपका साथी