पिता ने डांटा तो घर से भागा किशोर, धनबाद से पहुंचा रांची; RPF ने पकड़ा

रांची आरपीएफ ने धनबाद एलेप्पी स्पेशल ट्रेन से रांची पहुंचे धनबाद के किशोर को बरामद कर लिया है। धनबाद से किशोर अपने घर से परिजनों की डांट फटकार के बाद भाग निकला था। रांची आरपीएफ को सूचना मिली कि वह धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस में सफर कर रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 12:01 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 12:01 PM (IST)
पिता ने डांटा तो घर से भागा किशोर, धनबाद से पहुंचा रांची; RPF ने पकड़ा
पिता ने डांटा तो घर से भागा किशोर, धनबाद से पहुंचा रांची; RPF ने पकड़ा। जागरण

रांची, जासं । रांची आरपीएफ ने धनबाद एलेप्पी स्पेशल ट्रेन से रांची पहुंचे धनबाद के किशोर को बरामद कर लिया है। धनबाद से किशोर अपने घर से परिजनों की डांट फटकार के बाद भाग निकला था। रांची आरपीएफ को सूचना मिली कि वह धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस में सफर कर रहा है। उसके बाद मेरी सहेली और नन्हें फरिश्ते टीम हरकत में आई। आरपीएफ के अधिकारियों ने जांच की तो ट्रेन के एक कोच में किशोर को बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह घर से भागकर निकला है और राउरकेला जा रहा है। इसके बाद किशोर के परिजनों को धनबाद सूचना दी गई। धनबाद से किशोर के परिजन रांची पहुंचे और किशोर को रांची में परिजनों के हवाले कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी