Jharkhand: रामगढ़ में स्कॉर्पियो दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

शहर में रविवार की रात हुई हृदय विदारक घटना में शहर के एक नवयुवक की इलाज के दौरान सोमवार की अल सुबह मौत हो गई। शहर के लोहा टोला निवासी 19 वर्षीय अभिषेक विश्वकर्मा की सोमवार सुबह ओरमांझी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 11:45 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 11:45 AM (IST)
Jharkhand: रामगढ़ में स्कॉर्पियो दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
स्कॉर्पियो दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत। जागरण

रामगढ़, संस। शहर में रविवार की रात हुई हृदय विदारक घटना में शहर के एक नवयुवक की इलाज के दौरान सोमवार की अल सुबह मौत हो गई। शहर के लोहा टोला निवासी कृष्णा विश्वकर्मा का 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक विश्वकर्मा की सोमवार की अल सुबह ओरमांझी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में रविवार की रात करीब नौ बजे घुसी स्कॉर्पियो की चपेट में आए दर्जनभर लोगों में अभिषेक भी शामिल था। अभिषेक को स्कॉर्पियो के धक्के से गंभीर चोट आई थी। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में चोट लगने के बाद से अभिषेक पूरी तरह अचेत था।

चिकित्सकों के अनुसार उसे अंदरुनी चोट लगी थी। अभिषेक चार बहनों में इकलौता भाई था और सबसे छोटा था। अभिषेक की मौत से शहर के लोग काफी दुखी हैं। शोक में लोहा टोला में आसपास की दुकानें बंद हैं। उल्लेखनीय है कि गोला रोड झंडा चौक मोड के समीप स्कार्पियो श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में घुस गया। स्कार्पियो के धक्के से जुलूस के साथ चल रहे रामगढ़ थाना के एएसआई उपेंद्र सिंह सहित दर्जन भर लोग घायल हुए थे। घायलों को रामगढ़ स्थित अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था। अन्य घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। घटना के बाद से विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों में खासा आक्रोश है। वे पुलिस से स्कॉर्पियो जब्त करते हुए उसके चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर मृतक अभिषेक के घर के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है लोगों काफी सदमे में और आक्रोशित हैं।

chat bot
आपका साथी