झारखंड के कोडरमा में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ एक युवक को चंदवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमारमाइका इंस्पेक्टर सावन खाडिया चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि नवलशाही थाना प्रभारी द्वारा सूचना मिली थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 01:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 01:07 PM (IST)
झारखंड के कोडरमा में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
झारखंड के कोडरमा में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार। जागरण

चंदवारा (कोडरमा), संसू। अवैध हथियार के साथ एक युवक को चंदवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार,माइका इंस्पेक्टर सावन खाडिया, चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि नवलशाही थाना प्रभारी द्वारा सूचना मिली थी कि सिल्वर रंग की हुंडई वर्ना कार सं०- जे एच 10 ए बी 0893 में एक व्यक्ति चंदवारा की तरफ जा रहा हैश् जिसके पास अवैध हथियार होने की संभावना हैं।

मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी चन्दवारा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया व त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे दिन में चंदवारा एनएच 31 फोर लेन बैरियर के पास मुख्य सड़क पर उक्त नंबर की वाहन को रोक कर तलाशी ली गयी।

तलाशी में उक्त वाहन के चालक चंदन कुमार यादव उम्र 30 वर्ष, पिता केदार यादव सा०- रायडीह, थाना- नवलशाही, जिला कोडरमा के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। देसी कट्टे के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नही करने पर जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। वहीं इस मामले को लेकर चंदवारा थाना कांड सं0- 58/21 धारा-25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उक्त युवक को जेल भेज दिया गया।

टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पुरनाडीह बैंक ऑफ इंडिया के समीप एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार लगभग नौ बजे रात्रि की है। घायल की पहचान फुलवरिया निवासी प्रदीप दास (40) के रूप मे की गई है। जानकारी अनुसार बाइक व ट्रेलर एक ही दिशा में जा रही थी। इसी क्रम में यह घटना घटी । घटना के बाद ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन के सभी चक्कों का हवा खोल दिया। जानकारी अनुसार घटना में गंभीर रूप से घायल प्रदीप को इलाज के लिए रिम्स रांची ले जाया गया है।

chat bot
आपका साथी