रांची में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पारस अस्‍पताल में करता था काम

Jharkhand News आसपास के लोगों ने घर में उसका शव देखा। वह एंगल में रस्सी के फंदे के सहारे लटक रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि वह पारस अस्‍पताल में काम करता था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2020 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2020 06:58 PM (IST)
रांची में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पारस अस्‍पताल में करता था काम
मामले में अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

तुपुदाना (रांची), जासं। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में डैम साइड स्थित डिप्टी 516 में एक युवक की लाश फंदे से लटकती हुई बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि युवक पारस हॉस्पिटल में काम करता था। पुलिस प्रथम दृष्टा मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। धुर्वा पुलिस के अनुसार मरने वाले युवक का नाम दया शंकर झा उर्फ टंगटंग है। वह शनिवार की दोपहर अपने क्वार्टर में था।

आसपास के लोगों ने घर में उसका शव देखा। वह एंगल में रस्सी के फंदे के सहारे लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची धुर्वा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के अनुसार दया शंकर झा धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल में काम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पीड़ित परिवार की तरफ से अभी तक थाना में किसी तरह का कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस आवेदन का इंतजार कर रही है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक के आत्महत्या की असली वजह क्या है। परिवार के लोगों से पुलिस जानकारी इकट्ठा करने का प्रयत्न कर रही है।

chat bot
आपका साथी