Jharkhand: प्रकृति की गोद में बसी है रांची, झरने के शहर के रूप में है पहचान

Beautiful Places in India बिहार के समय ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में रांची की पहचान रही थी। कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए रांची जानी जाती है। पर्यटक गर्मियों में छुट्टियां गुजारने के लिए हर वर्ष यहां आते हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 02:34 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 05:05 PM (IST)
Jharkhand: प्रकृति की गोद में बसी है रांची, झरने के शहर के रूप में है पहचान
रांची समुद्र तल से 2064 फुट की ऊंचाई पर बसा है।

रांची, [मधुरेश नारायण]। झारखंड की राजधानी रांची की पहचान झरने वाले शहर के रूप में रही है। इस शहर पर प्रकृति ने अपना सौंदर्य खुलकर लुटाया है। प्राकृतिक सुंंदरता के दम पर रांची ने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के रूप में देश-विदेश के पर्यटन मानचित्र पर अपनी पुख्ता पहचान बनाई है।

गोंडा हिल और रॉक गार्डन, मछली घर, बिरसा जैविक उद्यान, टैगोर हिल, मैकलुस्कीगंज और आदिवासी संग्रहालय के साथ-साथ प्रकृति की बहुमूल्य देन झरनों के साथ यहां बेहतरीन पिकनिक स्थल हैं। पर्यटक छुट्टियां गुजारने हर वर्ष यहां आते हैं। गर्मियों के समय अपेक्षाकृत ठंडे मौसम के कारण एक समय यह बिहार की राजधानी हुआ करती थी। चुंदरी जलप्रपात, पतरातू घाटी, पलानी झरना देखने भी लोग पहुंचते हैं।

जोन्हा फॉल।

कुछ ऐसी है अपनी रांची

झारखंड की राजधानी रांची समुद्र तल से 2064 फुट की ऊंचाई पर बसी है। यह चारों तरफ से जंगलों और पहाड़ों से घिरी है। इसके आसपास गुंबद के आकार के कई पहाड़ हैं जो शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

रांची के नामकुम ब्लॉक स्थित माराशिली का शिव मंदिर।

घाटियों से बढ़ती है खूबसूरती

वन, पहाड़ व झरने के अलावा रांची शहर के आसपास के इलाकों में कई घाटियां शहर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। पहाड़ों व जंगलों के बीच से निकलने वाले रास्तों से होकर गुजरने वाले लोग जहां-तहां रुककर अपनी तस्वीरें व प्रकृति की सुंदरता को कैमरे में कैद करते हैं।

रांची का रूक्का डैम, यहां प्रकृति ने पौधे को दिल का रूप दिया है।

इनसे खूबसूरत बनती है रांची

दशम जलप्रपात : दशम जलप्रपात तमारा गांव के पास रांची-टाटा रोड पर रांची मुख्यालय से 34 किलोमीटर दूर है। इसकी खूबसूरत देखते ही बनती है।

जोन्हा जलप्रपात : रांची-पुरुलिया राजमार्ग पर स्थित रांची से 45 किमी दूर स्थानीय गांव के नाम पर जोन्हा जलप्रपात है। 

हुंडरू जलप्रपात : हुंडरू जलप्रपात रांची शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

रॉक गार्डन : रांची में रॉक गार्डन को शहर के साथ-साथ राज्य के सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक माना जाता है। यहां युवाओं की काफी भीड़ रहती है।

टैगोर हिल : रांची में टैगोर हिल अल्बर्ट एक्का चौक से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हिरणी जलप्रपात : यह जलप्रपात रांची-चाईबासा मार्ग पर है और रांची से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सीता जलप्रपात : यहां 280 फुट की ऊंचाई से गिरते पानी को देखने और कैमरे में कैद करने का अलग ही मजा है। यह शहर से 44 किलोमीटर दूर रांची-पुरुलिया रोड पर स्थित है।

पंचघाघ : यहां पर एक साथ और एक कतार में पहाड़ों से गिरते पांच जलप्रपात प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा नजारा पेश करते हैं। रांची से 40 किलोमीटर और खूंटी से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जलप्रपात के पास हराभरा घना जंगल और बालू से भरा तट है जो पर्यटकों को दोहरा आनंद देता है।

chat bot
आपका साथी