रांची में हथियार समेटने के दौरान चली गोली, महिला की मौत Ranchi News

बीते दिन विश्वकर्मा पूजा के बाद शाम के समय हथियार समेटने के दौरान रामधन बर्मन के बेटे से भूलवश गोली चल गई। यह गोली पास खड़ी शांति देवी को जाकर लगी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 12:57 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 12:57 PM (IST)
रांची में हथियार समेटने के दौरान चली गोली, महिला की मौत Ranchi News
रांची में हथियार समेटने के दौरान चली गोली, महिला की मौत Ranchi News

रांची, जासं। बिहार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामधन बर्मन की साली शांति देवी की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि बीते दिन विश्वकर्मा पूजा के बाद शाम के समय हथियार समेटने के दौरान रामधन बर्मन के बेटे से भूलवश गोली चल गई। यह गोली पास खड़ी शांति देवी को जाकर लगी। लाइसेंसी राइफल से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने राइफल जब्‍त कर लिया है। गोली लगने के बाद इलाज के लिए शांति देवी को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में शांति देवी की मौत हो गई। शांति देवी व उनका पूरा परिवार रामधन बर्मन के घर ही रहता है। कोतवाली पुलिस ने राइफल जब्‍त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रामधन बर्मन बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हैं।

chat bot
आपका साथी