Jharkhand Weather Update: शाम में अर्घ्य के समय मौसम रहेगा साफ, जानें सूर्यास्त का सही वक्त

Jharkhand Weather Update बुधवार की सुबह राजधानी रांची में धूप खिली है। पश्चिम की दिशा से हल्की हवा चल रही है। रांची समेत राज्य के सभी जिलों में दस नवंबर को शाम के अर्घ्य के समय मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना नहीं है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 06:59 AM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 06:59 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: शाम में अर्घ्य के समय मौसम रहेगा साफ, जानें सूर्यास्त का सही वक्त
रांची समेत राज्य के सभी जिलों में दस नवंबर को शाम के अर्घ्य के समय मौसम सामान्य रहेगा।

रांची, जासं। बुधवार की सुबह राजधानी रांची में धूप खिली है। पश्चिम की दिशा से हल्की हवा चल रही है। वहीं आद्रता का स्तर 92 प्रतिशत तक है। सुबह छह बजे शहर का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के सभी जिलों में दस नवंबर को शाम के अर्घ्य के समय मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना नहीं है। वहीं सुबह के अर्घ्य  के समय भी व्रतियों को सूर्य का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दोनों ही दिन मौसम सामान्य रहने से व्रतियों की निर्विघ्न पूजा होगी।

बुधवार और गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस बीच लोगों को कनकनी का सामना करते रहना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के बाद शहर के तापमान में कम से कम चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे रांची का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि इस सप्ताह शनिवार, रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण ठंड में अचानक से वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पोस्ट मानसून बारिश की स्थिति बेहतर होने से ठंड समय पर और बेहतर पड़ेगी। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

10 को सूर्यास्त और 11 को सूर्योदय का वक्त

शहर सूर्यास्त(10 नवंबर) सूर्योदय(11 नवंबर)

रांची 05.07शाम 06.00सुबह

जमशेदपुर 05.04शाम 05.56सुबह

मेदिनीनगर 05.10शाम 06.06सुबह

बोकारो 05.02शाम 05.58सुबह

चाईबासा 05.05शाम 05.57सुबह

देवघर 04.58शाम 05.56सुबह

दुमका 04.57शाम 05.54सुबह

गिरिडीह 05.00शाम 05.57सुबह

chat bot
आपका साथी