बारिश से दर्जन भर इलाकों में जलजमाव, निगम का दावा फेल

रांची : शनिवार की शाम मानसून की पहली जोरदार बारिश में शहर के दर्जन भर इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। कई इलाके में नालियों का गंदा पानी घरों तक में घुस गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 10:05 AM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 10:05 AM (IST)
बारिश से दर्जन भर इलाकों में जलजमाव, निगम का दावा फेल
बारिश से दर्जन भर इलाकों में जलजमाव, निगम का दावा फेल

रांची : शनिवार की शाम मानसून की पहली जोरदार बारिश में शहर के दर्जन भर इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बारिश से जल निकासी के मद्देनजर निगम द्वारा किए जा रहे दावे भी धुल गए। कुछ जगहों पर लोगों के घरों में नाली का गंदा पानी घुस गया और घर के अंदर रखे कई सामान पानी में तैरने लगे। इस दौरान न तो नगर निगम के सफाईकर्मी सक्रिय हुए और न ही त्वरित कार्रवाई दल।

कांटाटोली-बहुबाजार स्थित वाइएमसीए परिसर नाले के पानी से जलमग्न हो गया। वाइएमसीए भवन में मौजूद लोग पानी से होते हुए मुख्य द्वार तक पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मानसून की पहली बारिश में नाला के किनारे की चारदीवारी टूट गई थी। इस कारण शनिवार को नाला का पानी पूरे परिसर में भर गया। सिर्फ यही नहीं परिसर का पानी तेज आवेग के साथ मुख्य सड़क पर प्रवाहित होने लगा। परिसर के पीछे स्थित मिल्लत कॉलोनी से गुजर रहे नाले में केज आवेग के साथ बारिश का पानी प्रवाहित हो रहा था। इधर, रातू रोड स्थित देवी मंडप रोड में बारिश के पानी से सड़क तालाब में तब्दील हो गया। रातू रोड स्थित कब्रिस्तान के समीप भी सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पिस्का मोड़ स्थित लकड़ी टाल, पंचशील नगर, गोपाल काप्लेक्स के सामने, मेन रोड स्थित गुरुद्वारा के सामने, डेली मार्केट, कोकर मुख्य सड़क व डिस्टिलरी पुल के समीप भी तेज बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मानसून कमजोर, 0.2 मिमी. बारिश रिकॉर्ड

भारत मौसम विभाग की रांची शाखा के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मानसून कमजोर रहा है। शनिवार को शाम 5:30 बजे तक मात्र 0.2 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई।

chat bot
आपका साथी