भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 07:46 PM (IST)
भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल पाकिस्तान से पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी होते हुए दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तरी ओडिशा के तटीय क्षेत्रों व उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में एक टर्फलाइन बना हुआ है। बताया कि 22-23 जून तक मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में, उत्तराखंड के कुछ अन्य क्षेत्रों में मानसून सक्रिय होगा। 24-25 जून तक पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में, अरब सागर के शेष क्षेत्रों में, गुजरात, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के और राजस्थान के शेष क्षेत्रों में मानसून सक्रिय होगा। इधर, शनिवार को सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में 119.6 मिमी. दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी भाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

:::::::::::::: 01 से 19 जून तक बारिश की स्थिति

रांची : 192.2 मिमी., जमशेदपुर : 195.8 मिमी., डालटनगंज : 224.7 मिमी., बोकारो : 79.4 मिमी., चाईबासा : 118.2 मिमी.।

::::::::::::

शनिवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 27.6 24.8

जमशेदपुर 30.3 26.8

डालटनगंज 30.8 25.8

chat bot
आपका साथी