स्वस्थ लोकतंत्र के लिए वोट है जरूरी

अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिस प्रकार मनुष्य को व्यायाम की आवश्यकक्ता है उसी तरह वोट देना भी जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 03:36 AM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 06:18 AM (IST)
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए वोट है जरूरी
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए वोट है जरूरी

जागरण संवाददाता, रांची : अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिस प्रकार मनुष्य को व्यायाम की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार किसी प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां की जनता का वोट देना जरूरी है। वोट देकर जनता अपने अधिकार का प्रयोग कर सकती है। देश, राज्य या पंचायत को चलाने के लिए वोट देकर अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकती है। लोकतंत्र में वोट के प्रति जनता कितनी सजग है यह जानने के लिए दैनिक जागरण की टीम शहर के कुछ जिम पहुंची जहां हमने पसीना बहाते युवाओं से उनका मत जाना।

कोकर निवासी रत्नेश कुमार बताते हैं आजकल लोग अपने शरीर के प्रति बेहद सजग हैं। चूंकि हमारा खान-पान से लेकर वातावरण तक दूषित हो चुका है। इसलिए अगर हम अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देंगे तो हमारे शरीर में मोटापा बढ़ने लगेगा और विभिन्न प्रकार की बीमारियां भी हमारे शरीर को घेर लेंगी। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम जरूरी है। प्रदेश में गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी दूर करने के लिए एक अच्छी सरकार का होना बेहद जरूरी है। ऐसी सरकार तभी आ पाएगी जब लोग अपने वोट की कीमत समझ अपना वोट सही उम्मीदवार को देंगे। इसलिए लोकतंत्र को दुरूस्त करने के लिए लोगों का मतदान करना आवश्यक है। प्रशांत कुमार कहते हैं कि आज का युवा शारीरिक अभ्यास वाले खेलकूद से दूर होता जा रहा है। शहर में खेलने की जगह कम रह गयी है। इसके अलावा गलत खानपान के कारण लोग जल्दी बीमार पड़ते जा रहे हैं। इससे निजात पाने के लिए युवा अब जिम का सहारा ले रहे हैं ताकि वे अपने शरीर को फिट रख सकें। ठीक उसी प्रकार झारखंड की स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही है। राजनीति में अपराधीकरण बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए सभी का मतदान करना जरूरी है ताकि सही प्रतिनिधि का चयन किया जा सके। जिससे झारखंड में विकास की बयार बह सके । वोट देना लोकतांत्रिक अधिकार

गगन कुमार बताते हैं कि जब व्यक्ति शारीरिक रूप से अस्वस्थ होता है तो इसका असर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है जो कि सेहत के लिए और भी ज्यादा हानिकारक है। इसलिए फिट रहना शरीर के लिए आवश्यक है। ठीक उसी प्रकार कम मतदान किसी भी लोकतंत्र के लिए बेहतर नहीं है। वोट देना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है इसलिए हर किसी को वोट देना चाहिए ताकि वह सरकार से अपने हक मांग सके।

chat bot
आपका साथी