मुड़मा में जतराटांड़ की जमीन बता ग्रामीणों ने घर का निर्माण कार्य रोक

मुड़मा जतराटांड़ के समीप निर्माणाधीन घर को ग्रामीणों ने रोक दिया। साथ ही जमीन खाली कराने की मांग को लेकर रांची-डालटनगंज मार्ग को आधे घंटे तक जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 08:23 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 08:23 PM (IST)
मुड़मा में जतराटांड़ की जमीन बता ग्रामीणों ने घर का निर्माण कार्य रोक
मुड़मा में जतराटांड़ की जमीन बता ग्रामीणों ने घर का निर्माण कार्य रोक

मांडर : मुड़मा जतराटांड़ के समीप निर्माणाधीन घर को ग्रामीणों ने रोक दिया। साथ ही विरोध स्वरूप रांची-डालटनगंज मार्ग को आधे घंटे तक जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर घर बनाया जा रहा है वह जतराटांड़ की जमीन है। वहीं, घर का निर्माण करा रहे बिरसा उरांव का कहना है कि वह जमीन उनकी है। अदालत से उन्हीं की जीत हुई है।

सड़क जाम कर रहे ग्रामीण जमीन को खाली करने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलने के बाद मांडर थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया।

------

पूर्व में भी निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोका था

ज्ञात हो कि यह मामला काफी पुराना है। कुछ वर्ष पूर्व भी उक्त स्थल पर बिरसा उराव ने घर बनवाने का प्रयास किया था। लेकिन जतरा लगवाने वाले लोगों ने उस समय घर निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद मामला न्यायालय में चला गया। इसके बाद बिरसा उराव ने उस स्थल पर पुन: घर निर्माण शुरू कर दिया। बिरसा उराव का कहना है कि न्यायलय से उसके पक्ष में फैसला आने के बाद वह घर निर्माण का कार्य करा रहे है। इसी को लेकर सोमवार को फिर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोग इसे जतरा की जमीन बता कर निर्माण कर को रोकवा दिया। इसी विवाद में लगभग 5.15 बजे से लेकर 5.45 बजे तक मुख्य पथ को जाम कर दिया।

------

सड़क हादसे में एक जख्मी

संसू, मांडर : राची-डालटनगंज मुख्य मार्ग एनएच-75 के चील टोली के निकट सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार सोसई गाव निवासी सतीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल सतीश सिंह को मांडर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। यहां से उसे राची के किसी अस्पताल में रेफर किया गया। बताया जाता है कि किसी काम से सतीश सिंह अपनी स्कूटी से मुड़मा गाव के तरफ गए हुए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

chat bot
आपका साथी