सीबीएसई की 12वीं में विद्या भारती झारखंड के स्कूलों ने अच्छा प्रदर्शन किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संगठन विद्या भारती झारखंड के अंतर्गत संचालित स्कूलों का रिजल्ट काफी बेहतर रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 02:03 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 02:03 AM (IST)
सीबीएसई की 12वीं में विद्या भारती झारखंड के स्कूलों ने अच्छा प्रदर्शन किया
सीबीएसई की 12वीं में विद्या भारती झारखंड के स्कूलों ने अच्छा प्रदर्शन किया

जागरण संवाददाता, रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संगठन विद्या भारती झारखंड के अंतर्गत चलने वाले सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के भैया-बहनों ने द्वादश कक्षा के परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। प्रदेश सचिव मुकेश नंदन ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि विज्ञान संकाय में 88 प्रतिशत भैया-बहनों ने प्रथम श्रेणी से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं वाणिज्य संकाय में 81 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। विज्ञान विषय में धनबाद के राजकमल विद्यालय की आरती 97.4 अंक लाने में सफल रही। तो वाणिज्य में राजकमल विद्यालय की अनु 97.6 फीसद अंक लाकर पूरे राज्य में चौथे स्थान पर रही।

ऑवर ऑल 87 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य व विद्यालय प्रबंध समिति को इस सफलता के लिए आभार जताया। इससे अच्छे परिणाम के लिए सतत प्रयत्नशील रहने की बात कही। बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए प्रगति पथ पर उत्तरोत्तर अग्रसर होने का आशीर्वाद दिया। कहा कि शिक्षा केवल अर्थोपार्जन के उद्देश्य से नहीं अपितु समाज और राष्ट्र के लिए भी उपयोगी होना चाहिए, तभी हम संपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

मंगलवार को विद्या विकास समिति झारखण्ड में प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री रामअवतार नारसरिया व कोषाध्यक्ष फूल सिंह के निर्देशन में परीक्षा परिणाम पर विस्तृत समीक्षा हुई। समीक्षा के बाद विज्ञान एवं वाणिज्य दोनों संकाय के टॉप टेन छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि जैक बोर्ड में भी विद्या मंदिर से पढ़ने वाले बच्चों का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था। कई विद्यार्थियों ने राज्य में स्थान प्राप्त किया था।

chat bot
आपका साथी