सुबोधकांत सहाय के भाजपा में शामिल होने की अफवाह, साइबर थाने तक पहुंचा मामला

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सुबोधकांत सहाय को लेकर कुछ वाट्सअप ग्रुप में लगातार यह सूचना चल रही थी कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 05:29 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 06:00 AM (IST)
सुबोधकांत सहाय के भाजपा में शामिल होने की अफवाह, साइबर थाने तक पहुंचा मामला
सुबोधकांत सहाय के भाजपा में शामिल होने की अफवाह, साइबर थाने तक पहुंचा मामला

रांची, राज्य ब्यूरो। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सुबोधकांत सहाय को लेकर कुछ वाट्सअप ग्रुप में लगातार यह सूचना चल रही थी कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से फर्जी सूचना निकली। इस मामले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह छवि खराब करने की साजिश है।

इस संबंध में वाट्सअप ग्रुप पर वायरल हो रही खबर पूरी तरह फर्जी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की मुलाकात अमित शाह से इस संदर्भ में कभी नहीं हुई। सिन्हा ने कहा कि इस भ्रामक और तथ्यहीन खबर को प्रसारित करने वाले के विरुद्ध साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। सहाय पिछले दो महीनों से मुंबई में हैं।

chat bot
आपका साथी