हमारी चुप्पी को सरकार कमजोरी न समझे : वैश्य मोर्चा

झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने 27 प्रतिशत आरक्षण की माग को ले शुरू किया तीन दिवसीय धरना, राज्य भर से प्रतिनिधि हुए शामिल।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 04:14 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 04:14 PM (IST)
हमारी चुप्पी को सरकार कमजोरी न समझे : वैश्य मोर्चा
हमारी चुप्पी को सरकार कमजोरी न समझे : वैश्य मोर्चा

जागरण संवाददाता, राची : झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने 27 प्रतिशत आरक्षण सहित अन्य मागों को लेकर राजभवन के समक्ष तीन दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। धरना में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद आदि से वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं। इस धरना की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु व संचालन प्रेमनाथ विश्वकर्मा व बीरेंद्र कुमार ने किया।

इस मौके पर राज्यपाल को 12 सूत्री माग-पत्र सह स्मार-पत्र भी सौंपा गया। माग की गई कि 16 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य सरकार को प्रस्ताव लाकर मागों को पास कराने का निर्देश दिया जाए। मोर्चा लंबे समय से राज्य में 27 प्रतिशत आरक्षण की माग कर रहा है। मोर्चा ने इसके अलावा वैश्य आयोग के गठन की माग भी की। शेष बचे 13 वैश्य उप-जातियों को भी तत्काल राष्ट्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की माग भी की।

धरना को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि झारखंड में वैश्य एवं पिछड़ों के साथ घोर अन्याय हो रहा है। सरकार सबका साथ, सबका विकास की बात करती है, लेकिन 40 प्रतिशत आबादी का ख्याल नहीं रखती। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का तकाजा है कि सरकार और प्रशासन लोंगों की बात सुने। वैश्य और पिछड़ों की सुनने वाला यहा कोई नहीं। वैश्य समाज जाग चुका है। आने वाले दिनों में आदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

मोर्चा की उपाध्यक्ष रेखा मंडल ने कहा कि जो समाज लडऩे की ताकत रखता है, सरकार और प्रशासन उन्हीं की बात सुनता है। वैश्य समाज भी अपना अधिकार अब लड़कर लेगा। प्रधान महासचिव शकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमारी चुप्पी और उदारता को सरकार हमारी कमजोरी न समझे। कार्यक्त्रम कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और सरकार पर निशाना साधा। धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय प्रवक्ता प्रो. सूरज नंदन गुप्ता ने किया।

धरना में केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, उपप्रधान महासचिव राजीव राज, गुलाब प्रसाद साहु, केंद्रीय सचिव आदित्य नारायण प्रसाद, राजीव कुमार, मुख्य संगठन सचिव रामावतार भगत, उपेंद्र प्रसाद साहु, संगठन सचिव मोहन साव, शिवपूजन प्रसाद साहु, देवनंदन साहु, बलदेव साव, रामगढ़ जिला अध्यक्ष रामदेव प्रसाद, बोकारो के दिनेश्वर मंडल, हजारीबाग के उगेश्वर साहु, गिरिडीह के उमाचरण साहु, चतरा के संजय जायसवाल, राची से अशोक गुप्ता, कपिल प्रसाद साहु, रामजी प्रसाद, प्रेमचन्द प्रसाद, डॉ आर. एन. प्रसाद, सुमंत साहा, महेंद्र मंडल, अनिल वैश्य, द्रोपदी देवी, प्रफुल मंडल, हीरानाथ साहु, हरिशकर प्रसाद साहु, युवा मोर्चा के अध्यक्ष इंदुभूषण गुप्ता, पवन सोनी, राहुल कुमार साहु, हलधर साहु, अजय मंडल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी