Indian Railways: आज रांची से खुलनेवाली कई ट्रेनें रद, कुछ का समय बदला; देखें पूरी सूची

Indian Railways. पटना से रांची के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस टाटीसिल्वे तक चलेगी। वापसी में यह ट्रेन टाटीसिल्वे से खुलकर पटना तक जाएगी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 14 May 2019 05:56 AM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 01:10 PM (IST)
Indian Railways: आज रांची से खुलनेवाली कई ट्रेनें रद, कुछ का समय बदला; देखें पूरी सूची
Indian Railways: आज रांची से खुलनेवाली कई ट्रेनें रद, कुछ का समय बदला; देखें पूरी सूची

रांची, जेएनएन। रांची रेल मंडल के नामकुम से टाटीसिल्वे के बीच मंगलवार को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। हावड़ा-रांची शताब्‍दी और पटना जाने वाली जनशताब्‍दी रांची के बदले टाटीसिल्‍वे से खुलेगी। धनबाद की ओर से दिन में रांची आनेवाली सभी ट्रेनें रद कर दी गई हैं। रेलवे ने पहले रांची से आने-जानेवाली ट्रेनों को रविवार को रद कर दिया था। इससे जुड़ी सूचना भी जारी कर दी गई थी। पर बाद में इसमें संशोधन किया गया। रविवार के बजाय अब मंगलवार को रांची जानेवाली ट्रेनें रद रहेंगी।

धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस मंगलवार को लेट खुलेगी। सुबह 10.30 के बजाय दोपहर 12 बजे धनबाद से रवाना होगी। इसके साथ ही दिन में रांची जानेवाली सभी ट्रेनें रद रहेंगी। धनबाद-रांची इंटरसिटी, रांची-देवघर इंटरसिटी, आसनसोल-रांची मेमू, रांची-आसनसोल मेमू, बोकारो-रांची पैसेंजर, रांची-बोकारो पैसेंजर समेत अन्य ट्रेनों का परिचालन मंगलवार को नहीं होगा।

ये ट्रेनें रहीं रद

धनबाद-रांची इंटरसिटी रांची-देवघर इंटरसिटी आसनसोल-रांची मेमू रांची-आसनसोल मेमू बोकारो-रांची पैसेंजर रांची-बोकारो पैसेंजर

टाटीसिल्वे तक शताब्दी और जनशताब्दी एक्सप्रेस
हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस हावड़ा से खुलकर टाटीसिल्वे तक जाएगी। वापसी में टाटीसिल्वे से हावड़ा के बीच चलेगी। टाटीसिल्वे से रांची के बीच शताब्दी एक्सप्रेस रद रहेगी। इसी तरह पटना से रांची के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी टाटीसिल्वे तक चलेगी। वापसी में टाटीसिल्वे से पटना तक जाएगी। हटिया-आनंदविहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दोपहर 1.40 के बजाय 3.10 पर खुलेगी। टाटानगर-मुरी एक्सप्रेस दोपहर 2.50 के बजाय शाम 4.20 पर खुलेगी।

रेलवे ने यात्रियों के लिए की एसी बस की व्‍यवस्‍था

इधर, रांची रेल प्रशासन ने रांची रेलवे स्‍टेशन से यात्रियों को टाटीसिल्‍वे तक जाने के लिए एसी बस की व्‍यवस्‍था की। शताब्दी व जन शताब्दी ट्रेन के यात्रियों को रांची रेलवे स्टेशन से टाटीसिल्‍वे रेलवे स्टेशन बस से ले जाया गया। यहां से चार एसी बसों में यात्रियों को टाटीसिल्‍वे भेजा गया। टाटीसिल्‍वे से यात्री ट्रेन से आगे का सफर तय करेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी