Ranchi: बेड़ो में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की हुई मौत, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Ranchi रांची के बेड़ो में पेंसेंजर ट्रेन की चपेट मे आ जाने से 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को आस-पास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Mar 2022 11:29 AM (IST) Updated:Sat, 12 Mar 2022 11:29 AM (IST)
Ranchi: बेड़ो में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की हुई मौत, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
Ranchi: बेड़ो में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की हुई मौत

बेड़ो(रांची), जासं। Ranchi रांची के बेड़ो प्रखंड के नरकोपी थाना क्षेत्र में शनिवार के प्रातः लगभग सात बजे लोहरदगा से रांची जा रही टू आर एल पेंसेंजर ट्रेन की चपेट मे आ जाने से 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर नरकोपी थाना पुलिस के थाना प्रभारी विजय मंडल व रेलवे कर्मी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को आस-पास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं घटना की सूचना जीआरपी रांची को दे दी गई है।

रेलवे ट्रैक पर पड़ा युवक का शव।

chat bot
आपका साथी