खूंटी में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव Ranchi News

थाना क्षेत्र के कोयनारा कारो नदी के किनारे मंगलवार को कुसुम के पेड़ से लटका एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक का शव उसी की शर्ट से लटका हुआ था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 09:38 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 09:38 PM (IST)
खूंटी में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव Ranchi News
खूंटी में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव Ranchi News

खूंटी (रनिया) जेएनएन । थाना क्षेत्र के कोयनारा कारो नदी के किनारे मंगलवार को कुसुम के पेड़ से लटका एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक का शव उसी की शर्ट से लटका हुआ था। वह बनियान व पैंट पहने था। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जब स्थानीय लोग उधर से गुजरे तो पेड़ से शव को लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने यह सूचना रनिया थाना को दी। सूचना मिलने पर रनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। युवक का पूरा शरीर भींगा हुआ था। बताया कि मृत युवक की पहचान होने और उसके शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। शव की पहचान नहीं होने से अनुसंधान आगे नहीं बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी