रेडियो खांची को यूनिसेफ और स्मार्ट का मिला नया प्रोजेक्ट

रांची विश्वविद्यालय रेडियो खांची 90.4 एफएम को यूनिसेफ एवं स्मार्ट का नया प्रोजेक्ट मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 03:42 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 03:42 PM (IST)
रेडियो खांची को यूनिसेफ और स्मार्ट का मिला नया प्रोजेक्ट
रेडियो खांची को यूनिसेफ और स्मार्ट का मिला नया प्रोजेक्ट

जागरण संवाददाता, रांची : रांची विश्वविद्यालय रेडियो खांची 90.4 एफएम को यूनिसेफ एवं स्मार्ट का नया प्रोजेक्ट मिला है, जिसका शीर्षक है पोषण की पोटली। प्रोजेक्ट 25 नवंबर से लेकर 15 जनवरी 2021 तक आन एयर एवं आन ग्राउंड चलेगा। रेडियो खांची को इस वर्ष पांचवां प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पांडे ने खुशी जताते हुए कहा कि पोषण की कमी से अभी भी भारत में बच्चों का विकास नहीं होता है तथा लड़कियों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अत: रेडियो खांची यूनिसेफ एमएस मार्ट के द्वारा प्रोजेक्ट में पोषण संबंधी 10 एपिसोड का निर्माण एवं प्रसारण करेगा।

प्रतिकुलपति कामिनी कुमार ने कहा कि रेडियो से जुड़े लोग समाज के बीच जाकर पोषण संबंधी जानकारियों को शेयर करेंगे तथा इसमें डाक्टर , समाजसेवी संस्थाएं, रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी अपने विचारों को रखेंगे।

इस प्रोजेक्ट के प्राप्त होने पर कुलसचिव डा. मुकुल चंद्र मेहता, डीएसडब्ल्यू डा पीके वर्मा, सीसीडीसी डा. गिरजा शंकर शाहदेव, डिप्टी रजिस्ट्रार डाक्टर प्रीतम कुमार, वित्त परामर्शी डाक्टर सुमन मुखोपाध्याय, वित्त पदाधिकारी डाक्टर के के वर्मा, सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर की। पोषण की दी जाएगी जानकारी

10 एपिसोड में पोषण की सामान्य जानकारी, पोषण की कमी से होने वाले रोग, बच्चों का पोषण कैसे करें? गर्भवती महिलाओं के संबंध में पोषण की जानकारी, नेचुरोपैथी द्वारा पोषण कैसे किया जा सकता है? भोजन के नियम, सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी तथा कोविड-19 में पोषण की चुनौतियों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रांची के आसपास के गांवों में जाकर बच्चों, महिलाओं एवं लोगों के बीच पोषण संबंधी जानकारियां दी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी