सविमं करकट्टा में हुआ रामचरितमानस का अखंड पाठ

सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा में नए सत्र की शुरुआत को लेकर रामचरित मानस का अखंड पाठ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 08:00 AM (IST)
सविमं करकट्टा में हुआ रामचरितमानस का अखंड पाठ
सविमं करकट्टा में हुआ रामचरितमानस का अखंड पाठ

खलारी: सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा में नए सत्र की शुरुआत को लेकर रामचरित मानस का अखंड पाठ किया गया। रामचरितमानस पाठ मंगलवार को शुरू हुआ जो 24 घटे के बाद बुधवार को समाप्त हुआ। पाठ की शुरुआत आचार्य चंद्रभूषण सिंह और दीदी मीरा पाडेय के द्वारा किया गया था। नए सत्र की शुरूआत पंचदेवता एवं अन्य देवी देवताओं के पूजन-आरती से किया गया। जिसमें पुरोहित के रूप में शिक्षक डॉ रजनीकात पाठक तथा यजमान के रूप में प्रधानाचार्य शालिग्राम सिंह शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने बताया कि बीते सत्र में कोरोना महामारी के दौरान विद्यालय में ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा ली गई थी। मंगलवार को परीक्षा परिणाम अभिभावकों को सौंपा गया। अभिभावकों को जानकारी दी गई कि 18 मार्च से अगले सत्र 2021-22 की पढ़ाई पूर्ववत ऑनलाइन होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सदस्य, आचार्य एवं दीदियों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सचिव कुमार सोनवानी, कोषाध्यक्ष एसएन प्रसाद, आचार्य में अरविंद कुमार सिंह, उमेश कुमार, उपेन्द्रनाथ सिंह, गौरीशकर, सियाराम सिंह, राकेश राय, पुरूषोत्तम सिंह, दिलीप शर्मा, गोविंद चौहान, श्रीकात शर्मा, उमाकात झा, अजय पाठक एवं दीदी संध्या सिंह, पूनम पाठक, नितिन सिंह, निक्की कुमारी, भारती आदि उपस्थित थे।

------

शतचंडी महायज्ञ के अध्यक्ष बने अनिल पासवान, महासचिव बलराम सोनी

खलारी : करकट्टा देवी मंडप परिसर में चैत्र नवरात्र सह शतचंडी महायज्ञ को लेकर एक बैठक की गई। बैठक में धूमधाम से शतचंडी महायज्ञ मनाने का निर्णय लिया गया। महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष अनिल पासवान, महासचिव बलराम सोनी, उपाध्यक्ष सुनील लोहरा, शभू दास, हरि प्रसाद गुप्ता, संतोष सिंह, प्रेम साव, सचिव किशुन मुंडा, विशाल पासवान, राजीव पाडेय कोषाध्यक्ष पंकज मुंडा, अवध गुप्ता, प्रमोद सिंह कार्यकारी अध्यक्ष हरेश सिंह, दिलीप पासवान, पप्पू सिंह व कार्यकारणी सदस्यों में अशोक राम, विमल वर्मा, जनेश्वर पासवान, दुखी पासवान, शक्ति सिंह, पंकज सिंह, बलदेव गंझू, सुंदरम सिंह, विश्वनाथ गंझू, कुलदीप लोहरा, विष्णु मुंडा, अशोक गुप्ता, नरेश यादव, अभिषेक सिंह, विपिन सिंह, शकुनी उराव संरक्षक गणेश पाहन, सोनी तिग्गा, रतिया गंझू, सुशीला देवी, पुतुल देवी, आशा देवी, गोविन्द उराव, शशिभूषण सिंह, महावीर उराव, विनोद सिंह, जनेश्वर सिंह, राजीव सिन्हा, अरुण सिंह, विनय खलको, रामसूरत यादव, विनय सिंह, द्वारिका प्रसाद, अनिल गुप्ता, रामेश्वर सिंह, राजकुमार गुप्ता, भगवान सिंह, विगनसिंह भोक्ता, नेपाल सिंह, जालिम सिंह, नागदेव सिंह, प्रदीप भोक्ता, उपेन्द्र सिंह, पप्पा दा, रामनाथ सिंह, भोलाप्रसाद गुप्ता, राकेश सिंह, दुर्गा साव, राजनसिंह राजा, नंदू मेहता, मुकद्दर लोहरा, रवीन्द्रनाथ पासवान, रूबी यादव, सबाजीत सिंह को बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी