रांची के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झड़प, कई घायल

Ranchi. राजधानी रांची के मारवाड़ी कॉलेज में गुरुवार को छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई। इसमें कई छात्र घायल हो गए। कई के सिर में गहरी चोट लगी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 13 Jun 2019 04:57 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jun 2019 07:58 PM (IST)
रांची के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झड़प, कई घायल
रांची के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झड़प, कई घायल
रांची, जासं। Marwari College Ranchi - राजधानी रांची के मारवाड़ी कॉलेज में गुरुवार को छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई। झड़प कॉलेज के एनुअल फेस्ट कार्यक्रम के दौरान हुई। इसके बाद कॉलेज परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। छात्र एक-दूसरे की जान लेने को उतारु हो गए। इस दौरान मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। कई छात्रों के सिर में चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मारपीट करने वाले छात्र मौके से भाग में सफल रहे। घटना में घायल छात्रों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

इससे पूर्व कॉलेज में एनुअल फेस्‍ट मनाया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी