Jharkhand: रांची में तीन किलोमीटर की दूरी पर मिले दो शव, हड़कंप

राजधानी रांची में बुधवार को दो किलोमीटर की दूरी पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जहां रांची के लोअर बाजार इलाके में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। कांटा टोली चौक के समीप स्थित गुड़िया पेट्रोल पंप के सामने युवक का शव पड़ा था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 10:18 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 10:18 AM (IST)
Jharkhand: रांची में तीन किलोमीटर की दूरी पर मिले दो शव, हड़कंप
रांची में तीन किलोमीटर की दूरी पर मिले दो शव, मचा हड़कंप। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची में बुधवार को दो किलोमीटर की दूरी पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जहां रांची के लोअर बाजार इलाके में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। कांटा टोली चौक के समीप स्थित गुड़िया पेट्रोल पंप के सामने युवक का शव पड़ा था। इसकी सूचना मिलने के बाद लोअर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशा और ठंड से वजह से युवक की मौत हो गई होगी। इधर, अपर बाजार में भी एक शव बरामद की गई है। लावारिस स्थिति में लाश पड़ी थी। इसकी सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है। दोनों मामले में पुलिस शव की पहचान में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी